1286 करोड़ रुपए के चार नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों को मंजूरी

विष्णु देव साय सरकार ने आज छत्तीसगढ़ में चार नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों के निर्माण परियोजनाओं के लिए कुल लागत 1286 करोड़ रुपए के निविदा दरों को अनुमोदित किया है।

वन क्षेत्र के मामले भारत विश्व में 9वें स्थान पर पहुंचा

भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व स्तर पर 9वें स्थान पर पहुँच गया है और वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि के मामले में भी दुनिया भर में अपना तीसरा स्थान बनाए रखा है।

मौसमग्राम को और अधिक उपयोगकर्ता अनुकूल एवं सुलभ बनाने पर जोर

केंद्र सरकार ने “मौसमग्राम” को और भी अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल एवं सुलभ बनाने के लिए इसमें एआई-संचालित तंत्रों को शामिल करने का भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) को सुझाव दिया है।

स्थानीय स्तर पर शुरू किये जायेंगे पशु स्वास्थ्य अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

भारत के पशुधन और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए नई दिल्ली में 947 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 219 करोड़ रुपये मूल्य की अतिरिक्त परियोजना की आधारशिला कल रखी गई।

जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर कार्यालय में हमला; लोगों ने की घटना की निंदा

एक गंभीर घटनाक्रम में आज कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार के एक वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी पर उस समय हमला कर दिया जब वह संवाद में अपनी ड्यूटी कर रहे थे।

धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य; 31 अक्टूबर तक किसान करा सकेंगे पंजीयन

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

इसरो की यात्रा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी बढाने मुख्यमंत्री साय ने इसरो के वैज्ञानिकों से कि विस्तृत चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि उनकी सरकार नवाचार और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित कर रही है, ताकि प्रदेश के युवा स्पेस साइंस के प्रति रुचि लेकर देश के अंतरिक्ष अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

कृषि विश्वविद्यालयों की 20% स्नातक सीटें आईसीएआर की प्रतियोगी परीक्षा से भरी जाएंगी

केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि अब कृषि विश्वविद्यालयों की 20 प्रतिशत स्नातक सीटें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भरी जाएंगी।

जशप्योर की महुआ और मिलेट्स को मिली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान

भारत मंडपम, नई दिल्ली में 25 से 28 सितम्बर तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का ब्रांड जशप्योर ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। आदिवासी महिलाओं की मेहनत और नवाचार से तैयार किए गए महुआ और मिलेट्स आधारित उत्पादों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ की एक नई पहचान बनाई।

जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलाव: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।