छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट आज विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इस अनुपूरक बजट को मिलाकर राज्य के बजट का आकार 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रूपए का हो गया है।
Category: विचारों पर समाचार
छत्तीसगढ़ के 25.95 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की राशि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश भर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इनमें छत्तीसगढ़ के 25 लाख 95 हजार 832 किसान शामिल हैं। इन किसानों खाते में 599 करोड़ 38 लाख रुपए की सम्मान निधि भेजी गई है।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रयासों को सराहना करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में अब तक 2,29,000 से अधिक जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे जल संसाधनों का संवर्धन हो रहा है।
देश में जल सुरक्षा पर जोर
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजीत दूसरा अखिल भारतीय राज्य जल मंत्री सम्मेलन में आज राजस्थान के उदयपुर में सामुदायिक स्तर पर जल संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए देश भर में ‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल पर जोर दिया गया।
छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य: सचिव पी. दयानंद
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के सचिव तथा राज्य खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जो उद्योग, व्यापार, और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास का अवसर प्रदान करता है।
चार उद्योगों की लीजडीड निरस्त; 300 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस
छत्तीसगढ़ के कई उद्योगों से भू-भाटक एवं संधारण शुल्क की करोड़ों की बकाया राशि के चलते पिछले एक माह में 04 उद्योगों की लीजडीड निरस्त की जा चुकी है, वहीं लगभग 300 औद्योगिक इकाइयों को बकाया राशि का भुगतान न करने पर नोटिस जारी किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा की छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र जैसे बीजापुर, कोंटा, नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण यह सुधार संभव हुआ है।
149.25 लाख टन धान खरीदी; छत्तीसगढ़ में बना नया कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।
मुख्यमंत्री साय ने शुरू किया भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ करते हुए कहा बीजेपी ने भूमिहीन कृषि मजदूरों से भी एक वादा किया था कि उन्हें 10 हजार रुपये सालाना आर्थिक सहायता देंगे। आज हमने उस वादे को पूरा किया है।
मंत्रिपरिषद के निर्णय
रायपुर, जनवरी 19, 2025: […]