छत्तीसगढ़ की बजट से राज्य के विकास को मिलेगी तीव्र गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के द्वारा प्रस्तुत बजट की तारीफ करते हुए कहा, कि इस बजट के साथ हमारा प्रदेश नये संकल्पों के साथ अपने सपनों को पूरा करने एक नई उड़ान भरेगा।

रायगढ़ में 14 उद्योगों पर लाखों रुपये का जुर्माना

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले रायगढ़ में कच्चे माल, उत्पाद और कचरे के परिवहन के दौरान पर्यावरण सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ का बजट अब बढ़कर हुआ 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रूपए

छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार का तृतीय अनुपूरक बजट आज विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए 19762 करोड़ 12 लाख 42 हजार 523 रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। इस अनुपूरक बजट को मिलाकर राज्य के बजट का आकार 1 लाख 75 हजार 342 करोड़ रूपए का हो गया है।

छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य: सचिव पी. दयानंद

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के सचिव तथा राज्य खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जो उद्योग, व्यापार, और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास का अवसर प्रदान करता है।

चार उद्योगों की लीजडीड निरस्त; 300 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस

छत्तीसगढ़ के कई उद्योगों से भू-भाटक एवं संधारण शुल्क की करोड़ों की बकाया राशि के चलते पिछले एक माह में 04 उद्योगों की लीजडीड निरस्त की जा चुकी है, वहीं लगभग 300 औद्योगिक इकाइयों को बकाया राशि का भुगतान न करने पर नोटिस जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिए हुआ एमओयू

छत्तीसगढ़ के नगरीय ठोस अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण, गेल इंडिया लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम और प्रदेश के 6 नगर निगमों के बीच आज त्रिपक्षीय एमओयू संपन्न हुआ।

केंद्र ने वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के लिए छत्तीसगढ़ की प्रशंसा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए आईटी आधारित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली लागू करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

मुकेश बंसल बने सीएम सचिवालय में चौथे सचिव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुकेश कुमार बंसल को अपना सचिव नियुक्त किया है । इसके साथ ही सीएम सचिवालय में चार सचिव हो जाएंगे।