सीसीआई ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी द्वारा केएसके महानदी पावर कंपनी के अधिग्रहण को दी मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड द्वारा केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड में 100 प्रतिशत शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री मोदी बजट-उपरांत वेबिनार में आज लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे।

IIMC का आज 56वां दीक्षांत समारोह

भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) आज नई दिल्ली में अपना 56वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। आईआईएमसी के कुलाधिपति और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

भारत का अनुसंधान एवं विकास व्यय ₹1.27 लाख करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अनुसंधान एवं विकास पर सकल व्यय (जीईआरडी) ₹1,27,381 करोड़ तक पहुंच गया है, जो 2023-2014 में मोदी के पदभार ग्रहण करने के समय के आंकड़े से दोगुना है।

हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बसों और ट्रकों पर पायलट परियोजनाएं शुरू

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत बसों और ट्रकों में हाइड्रोजन का उपयोग करने वाले 37 वाहनों और 9 हाइड्रोजन ईंधन भरने वाले स्टेशनों से युक्त पांच पायलट परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

छत्तीसगढ़ के 25.95 लाख किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की। इसके तहत देश भर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। इनमें छत्तीसगढ़ के 25 लाख 95 हजार 832 किसान शामिल हैं। इन किसानों खाते में 599 करोड़ 38 लाख रुपए की सम्मान निधि भेजी गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन 4 मार्च से

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 4 और 5 मार्च को देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों (CEOs) का सम्मेलन आयोजित किया गया है।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रयासों को सराहना करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ में अब तक 2,29,000 से अधिक जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे जल संसाधनों का संवर्धन हो रहा है।

देश में जल सुरक्षा पर जोर

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजीत दूसरा अखिल भारतीय राज्य जल मंत्री सम्मेलन में आज राजस्थान के उदयपुर में सामुदायिक स्तर पर जल संरक्षण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए देश भर में ‘जल संचय जन भागीदारी’ पहल पर जोर दिया गया।  

छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य: सचिव पी. दयानंद

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के सचिव तथा राज्य खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जो उद्योग, व्यापार, और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास का अवसर प्रदान करता है।