घुसपैठ के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों की जनसांख्यिकी को बदलने की साजिशें चल रही: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम के दरांग में लगभग 6,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि घुसपैठ के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों की जनसांख्यिकी को बदलने की साजिशें चल रही हैं और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है, इसलिए अब एक राष्ट्रव्यापी जनसांख्यिकी अभियान शुरू किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस पर सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं दी और हिंदी को भारत की पहचान और संस्‍कारों की जीवंत धरोहर बताते हुए हिंदी के सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर जोर दिया।

तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि पिछले 20 महीनों में उनकी सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य अधोसंरचना को मज़बूत किया है और दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का काम किया है। राज्य के 3 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेगी।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने शीर्ष कमांडर समेत 10 माओवादियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के पूर्वी हिस्से के गरियाबंद जिले में आज भीषण मुठभेड़ में एक शीर्ष कमांडर समेत कम से कम 10 माओवादी मारे गए।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 2027 तक 5 लाख हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मार्च 2027 तक प्रदेश के 1 लाख 30 हजार घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन सरकार कि प्रयास इससे भी आगे बढ़कर इसे 5 लाख छतों तक पहुँचाने का है।

बस्तर की समृद्धि छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की गाथा लिखेगी: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी नई औद्योगिक नीति के केंद्र में बस्तर है। खनिज संसाधनों और प्रचुर प्राकृतिक संपदा से भरा यह इलाका विकास की विपुल संभावनाएँ अपने भीतर समेटे हुए है।

बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में  967 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव; 2100 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट में  967 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव; 2100 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार