रायपुर में सशक्त भारत-सशक्त छत्तीसगढ़ पर प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व और केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियाँ को रचनात्मक तरीके से दर्शाने वाले सशक्त भारत-सशक्त छत्तीसगढ़ की प्रेरणादायक यात्रा विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन कल राजधानी के तेलीबांधा में किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर राज्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ‘स्वस्थ नारी; सशक्त परिवार अभियान’ और 8वें पोषण माह का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8वें पोषण माह के साथ-साथ ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे, जो पूरे भारत में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

रबी अभियान 2025 को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन आज से

रबी 2025-26 की बुवाई सीज़न से संबंधित तैयारियों को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 15-16 सितम्बर, 2025 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन – रबी अभियान 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

घुसपैठ के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों की जनसांख्यिकी को बदलने की साजिशें चल रही: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम के दरांग में लगभग 6,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि घुसपैठ के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों की जनसांख्यिकी को बदलने की साजिशें चल रही हैं और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है, इसलिए अब एक राष्ट्रव्यापी जनसांख्यिकी अभियान शुरू किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने हिंदी दिवस पर सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध बनाने किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्र को हार्दिक शुभकामनाएं दी और हिंदी को भारत की पहचान और संस्‍कारों की जीवंत धरोहर बताते हुए हिंदी के सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व पर जोर दिया।

तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि पिछले 20 महीनों में उनकी सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य अधोसंरचना को मज़बूत किया है और दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का काम किया है। राज्य के 3 करोड़ लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेगी।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने शीर्ष कमांडर समेत 10 माओवादियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के पूर्वी हिस्से के गरियाबंद जिले में आज भीषण मुठभेड़ में एक शीर्ष कमांडर समेत कम से कम 10 माओवादी मारे गए।