छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा इलाके में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में सुकमा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे की आज मौत हो गई और कम से कम दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Category: छत्तीसगढ़
कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे आईईडी ब्लास्ट में मारे गए
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा इलाके में नक्सलियों द्वारा किए गए लेंड माइन ब्लास्ट में सुकमा जिले के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे की आज मौत हो गई।
चिंतन शिविर 2.0: विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर आईआईएम रायपुर में शुरू
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आईआईएम रायपुर में आज से प्रारंभ हो गया है और मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र शासन को नया दृष्टिकोण और नीतिनिर्माण प्रक्रिया को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।
संत कबीर ने अपने उपदेशों से समाज को नई राह दिखाई: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कहा कि छत्तीसगढ़ में कबीर साहेब जी की वाणी का गहरा प्रभाव रहा है। प्रदेश के संस्कारों के निर्माण में न केवल कबीरपंथ के अनुयायियों का योगदान है, बल्कि उन लोगों का भी, जिनके जीवन में कबीर साहेब जी की निर्मल वाणी ने गहरा असर डाला है।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की भेंट; छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर राज्य में नक्सल उन्मूलन ऑपरेशन की जानकारी दी। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री साय ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
सीएम साय ने अधिकारियों से एनीमिया, कुष्ठ रोग और मातृ स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान देने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एनीमिया, कुष्ठ रोग और बाल एवं मातृ स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम पर प्राथमिकता के आधार पर काम करने के निर्देश दिए।
नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खेलों में भविष्य गढ़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से दूरस्थ अंचल को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
छत्तीसगढ़ में सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक प्रक्रिया शुरू की गई है जिससे दूरस्थ, आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षा की गुणवत्ता का नया संतुलन कायम हो सकता है।
छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति को मिली कैबिनेट मंजूरी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजीत मंत्री परिषद की बैठक में ‘‘छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30‘‘ को मिली मंजूरी।