बलरामपुर नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का मिल रहा बेहतर परिणाम

Read Time:3 Minute, 17 Second

     बलरामपुर 02 अप्रैल 2025: बलरामपुर के नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र बेहतर परिणाम मिल रहा हैं और अब तक इस केंद्र से लगभग 300 नशा पीड़ित ठीक होकर बेहतर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

     नशा मुक्ति केंद्र के संचालक प्रभाकर ने बताया कि यह केंद्र अगस्त 2022 से संचालित है और जो लोग भर्ती होते हैं उन्हे दैनिक दिनचर्या अनुसार विभिन्न गतिविधियां कराई जाती है। साथ ही समय-समय पर काउंसलिंग भी किया जाता है।

     संचालक ने कहा कि इस केंद्र से अब तक लगभग 300 नशा पीड़ित ठीक होकर बेहतर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

     उन्होंने बताया कि वर्तमान में 15 बिस्तरीय इस नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में वर्तमान 9 लोग भर्ती है। जिनका काउंसलिंग के अलावा दैनिक दिनचर्या अनुसार विभिन्न गतिविधियां भी कराई जा रही है।

     ग्रामोद्योग विभाग के सचिव व बलरामपुर जिले के प्रभारी सचिव यशवंत कुमार ने जिला मुख्यालय के मिशन रोड स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर कार्यों की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल मौजूद थे।

     प्रभारी सचिव ने नशामुक्ति केंद्र में उपचार्थी से मुलाकात भी की और भर्ती सभी नशा पीड़ितो से व्यक्तिगत चर्चा कर उनको नशे से होने वाले दुष्प्रभावो के संबंध में बताया और कहा कि अपनी ईच्छा शक्ति की सहायता से  नशा को अवश्य छोड़े।

     उन्होंने कहा नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है और उसके साथ परिवार के सदस्य भी परेशान होते है। स्वयं में बदलाव की शुरुआत कर अन्य लोगों को भी नशा से मुक्त होने के लिए प्रेरित करें।

     कुमार ने नशा पीड़ितों का सकारात्मक दिशा में अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करने मनोबल भी बढ़ाया।       

     साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में सभी व्यवस्थाओं शयन कक्ष, परामर्श, योगा, रसोई कक्ष का जायजा लिया और रसोई कक्ष में पहुंच भोजन की गुणवत्ता को देखा।

     इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर आनंद राम नेताम, रामानुजगंज देवेन्द्र प्रधान, उप संचालक पंचायत स्टेला खलखो मौजूद रहे।

Previous post छत्तीसगढ़ के ओडिआ समाज राज्य की सामाजिक समरसता और विविधता को सशक्त बनाते हैं: मुख्यमंत्री साय
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee Next post शिक्षक भर्ती घोटाले में ममता बनर्जी को करारा झटका