रायपुर, 13 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी।

पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में राज्य विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भारत के राष्ट्रपति के दौरे के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे के संबंध में उचित व्यवस्था के साथ-साथ राष्ट्र के सर्वोच्च पद के अनुरूप प्रोटोकॉल बनाए रखने के निर्देश दिए।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने घोषणा की थी कि राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सदस्यों को संबोधित करेंगी।
14 दिसंबर, 2024 को छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने गौरवशाली 24 वर्ष पूर्ण किया। इसी दिन वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग कर नया राज्य बनाए जाने के बाद विधानसभा का पहला सत्र आयोजित किया गया था।
छत्तीसगढ़ का निर्माण 1 नवंबर 2000 को हुआ और इसके साथ ही 90 निर्वाचित सदस्यों और एक मनोनीत सदस्य के साथ नई विधानसभा का भी गठन हुआ, जिससे वर्ष 2000 में विधायकों की कुल संख्या 91 हो गई। हालांकि छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला सत्र 14 दिसंबर 2000 को हुआ था।