
प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर, 13 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।

साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।
उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।
More Stories
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के बगिया में हेलीपैड लाउंज का किया उद्घाटन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के अपने गांव बगिया में हेलीपैड लाउंज का उद्घाटन किया।
ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ अब पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां कहा की बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए मोदी सरकार बस्तर की परंपरा, संस्कृति और कला को प्रदर्शित करने का काम कर रही है।
महाष्टमी के दिन शाह, साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी के पावन अवसर पर मां दंतेश्वरी की मंदिर में पूजा-अर्चना की।
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आज देर शाम यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।