उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से दो दिवसीय आंध्र प्रदेश दौरे पर

C. P. Radhakrishnan Took Oath on 12 Sept 2025 as Vice President of India

     रायपुर, 26 अक्टूबर 2026: भारत के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज से दो दिवसीय आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगे।

     आज 26 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति विजयवाड़ा स्थित डॉ एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 40वें (रूबी जयंती) स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

     आधिकारिक सूत्रों ने बताया की इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर और तिरुचनूर स्थित श्री पद्मावती अम्मावरी मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।