दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

Chhattisgarh Mantralaya

    रायपुर, 29 सितम्बर 2026:  छत्तीसगढ़ सरकार ने दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए उपयुक्त पात्र व्यक्ति एवं संस्थानों से 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किया है।

     छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर दानवीर भामाशाह सम्मान 2026 प्रदान किया जाएगा।

     दानशीलता, सौहार्द्र एवं जरूरतमंदों को अनुकरणीय सहायता देने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति या संस्था को इस सम्मान से अलंकृत किया जाता है।

      चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

      सम्मान के लिए उपयुक्त पात्र व्यक्ति एवं संस्थाएं अपना प्रस्ताव 30 सितंबर 2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण में प्रस्तुत कर सकते हैं।