मुख्य सचिव ने कि छत्तीसगढ़ के कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन के प्रगति कि समीक्षा  

Chhattisgarh Chief Secretary Vikas Sheel

     रायपुर, 29 मई 2026: छत्तीसगढ़ के कटघोरा- डोंगरगढ़ रेल लाइन सहित प्रदेश में चल रही अन्य रेल परियोजनाओं की प्रगति तथा राज्य रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की मुख्य सचिव विकास शील ने कि समीक्षा।

     छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की बैठक आज मंत्रालय में मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

    बैठक में कटघोरा- डोंगरगढ़ रेल लाइन सहित प्रदेश में चल रही अन्य रेल परियोजनाओं की प्रगति और बोर्ड के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

     अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी पहलुओं और समयसीमा पर चर्चा की।

     बैठक में सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं रेल परियोजनाएं रजत कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आयुक्त जनसंपर्क तथा संचालक खनिज विकास निगम रजत बंसल सहित वित्त विभाग एवं रेलवे कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।