नई दिल्ली, 05 अप्रैल 2026: कई राज्यों में बेमौसम भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई राज्यों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि का संज्ञान लिया है।
चौहान ने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओला, अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति की समीक्षा करें।
साथ ही केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित राज्यों के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी एकत्रित करें।

चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि वो चिंता न करे, संकट की इस घड़ी में मोदी सरकार किसानों के साथ है।
चौहान संबंधित राज्यों के कृषि मंत्रियों से ओला और अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के संबंध में चर्चा भी करेंगे।