रायपुर, 28 मार्च 2026: भारत के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन आज 28 मार्च को झारखंड का दौरा करेंगे।
पदभार ग्रहण करने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा होगा। राधाकृष्णन झारखण्ड के राज्यपाल रह चुके हैं।
उपराष्ट्रपति इस दौरान खूंटी जिले के उलिहातु गांव में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जाएंगे, जहां वे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से बातचीत करेंगे।
राधाकृष्णन इसके बाद रांची में आईआईएम रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।