
सीजी पीएससी घोटाला: सीबीआई ने पूर्व अध्यक्ष सोनवानी, व्यवसायी गोयल को किया गिरफ्तार
रायपुर, 18 नवंबर 2024: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज कथित करोड़ों रुपये के भर्ती घोटाले के सिलसिले में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया।
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के पूर्व निदेशक श्रवण कुमार को सीजीपीएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में आज गिरफ्तार किया गया।

सोनवानी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी विश्वासपात्र रहे हैं।
जब काँग्रेस के भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब आरोप लगा था कि राज्य लोक सेवा आयोग के तहत डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी एसपी और अन्य पदों पर चयन के लिए बड़ी रकम का भुगतान करने का आरोप लगा था।
भाजपा ने 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान इस मुद्दे को उठाया था और सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया।
आरोप लगाया गया कि 2020 से 2022 के बीच विभिन्न अधिकारियों, राजनेताओं और अन्य लोगों के करीबी रिश्तेदारों को गलत तरीके अपनाकर पीएससी परीक्षा में चयनित किया गया था।
More Stories
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के बगिया में हेलीपैड लाउंज का किया उद्घाटन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के अपने गांव बगिया में हेलीपैड लाउंज का उद्घाटन किया।
ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ अब पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां कहा की बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए मोदी सरकार बस्तर की परंपरा, संस्कृति और कला को प्रदर्शित करने का काम कर रही है।
महाष्टमी के दिन शाह, साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी के पावन अवसर पर मां दंतेश्वरी की मंदिर में पूजा-अर्चना की।
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आज देर शाम यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।