
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
रायपुर, 04 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज 4 नवंबर को संध्या 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा।
राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए अपरान्ह 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव संध्या 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात्रि 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल से माना एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
More Stories
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर के बगिया में हेलीपैड लाउंज का किया उद्घाटन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के अपने गांव बगिया में हेलीपैड लाउंज का उद्घाटन किया।
ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य को तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ अब पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री का ऐलान: हर नक्सल मुक्त गांव को मिलेगी 1 करोड़ रुपए की विकास निधि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यहां कहा की बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए मोदी सरकार बस्तर की परंपरा, संस्कृति और कला को प्रदर्शित करने का काम कर रही है।
महाष्टमी के दिन शाह, साय ने की मां दंतेश्वरी की पूजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी के पावन अवसर पर मां दंतेश्वरी की मंदिर में पूजा-अर्चना की।
गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आज देर शाम यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।