देश के ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोयला मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के उर्टन और धीरौली कोयला खदानों से कोयला उत्पादन शुरू कर दिया है।
Category: वित्त और व्यापार
भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक संकट के समय में सुदृढ़ता दिखाई: मंत्री पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि मजबूत बुनियादी सिद्धांतों और भारत के प्रति बढ़ते वैश्विक विश्वास के साथ वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने निरंतर सुदृढ़ता दिखाई है।
एनएचएआई प्रायोजित ‘राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट’ आज बीएसई पर सूचीबद्ध होगा
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा प्रायोजित राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) का पहला सार्वजनिक निर्गम आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध होने जा रहा है।
अवकाश के दिनों और वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों को पंजीयन संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिनों में पंजीयन कार्यों का सुचारू एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके, इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के सभी पंजीयन (स्टाम्प दस्तावेज) कार्यालय चयनित अवकाश दिवसों में भी संचालित किए जाएंगे।
2026-27 के बजट ‘संकल्प से सिद्धि’ का रोडमैप: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, अंत्योदय और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को साकार करने वाला बजट है।
छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के बाद इस बार ‘संकल्प’ का बजट
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपना तीसरा बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए विनियोग का आकार 01 लाख 87 हजार 500 करोड़ का है। सकल व्यय से ऋणों की अदायगी एवं पुनप्राप्तियों को घटाने पर शुद्ध व्यय 01 लाख 72 हजार करोड़ अनुमानित है। राजस्व व्यय 01 लाख 45 हजार करोड़ एवं पूंजीगत परिव्यय 27 हजार करोड़ है।
जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य कि आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रदेश की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है, क्यों कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद बढ़कर लगभग 6 लाख 31 हजार 291 करोड़ रुपये अनुमानित है, जिसकी वृद्धि दर 11.57 प्रतिशत है, और यह उपलब्धि दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में विकास के सभी प्रमुख क्षेत्र समान रूप से प्रगति कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में रेलवे का कायाकल्प: 11 वर्षों में पूंजीगत व्यय में हुई 22 गुना की अभूतपूर्व वृद्धि: वित्त मंत्री चौधरी
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने आज जिला मुख्यालय अंबिकापुर में केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण देखने के बाद कहा कि मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में रेलवे बुनियादी ढांचे के लिए पूंजीगत व्यय (Capex) में 22 गुना की वृद्धि हुई है। यह राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
केंद्र और राज्य सरकारों के बीच योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी सेतु है प्रगति पोर्टल: मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है प्रगति प्लेटफॉर्म केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी सेतु का कार्य कर रहा है।
छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नीति 2024–30 में महत्वपूर्ण संशोधन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 में महत्वपूर्ण संशोधनों को स्वीकृति प्रदान की गई है।