विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में लगभग 65 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण

Chhattisgarh Chief Electoral Officer Yashwant Kumar

     रायपुर, 21 नवंबर 2025: छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का संचालन जारी है।

     चुनाव आयोग सूत्रों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का संचालन दिनांक 04 नवम्बर 2025 से पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ जारी है।

     प्रदेशभर में पंजीकृत मतदाताओं को गणना प्रपत्र  का वितरण लगभग पूर्ण हो चुका है तथा इन प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से प्रगति पर है।

     आज 21 नवम्बर 2025 तक प्रदेश में लगभग 65 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है, जो प्रदेश के 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737  पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 31 प्रतिशत है।