राज्यपाल डेका से मिले मुख्यमंत्री साय; अफवाह का बाजार गरम

     रायपुर, 02 जनवरी 2025: राज्य मंत्रिमंडल के जल्द विस्तार के अफवाह के बीच आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में की मुलाकात।

     राजभवन सूत्रों ने लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर किसी भी चर्चा को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमन डेका से भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

     राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री साय को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

     मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को जशपुर  जिले के स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

     राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने एक दूसरे को  राजकीय गमछा पहनाकर स्वागत किया।

     इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।