मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Prime Minister Narendra Modi

     नई दिल्ली, 23 सितम्बर 2025: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

     प्रधानमंत्री ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती के अवसर पर भारतीय साहित्य और राष्ट्रीय चेतना में उनके कालातीत योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

     प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

     उनकी कविताएं बिहार के साथ-साथ देशभर के लोगों में राष्ट्रभक्ति की अद्भुत भावनाएं भरती आई हैं।

     मोदी ने कहा कि “उनकी कई पंक्तियां आज भी जनमानस में रची-बसी हैं। वीरता और मानवता से ओतप्रोत उनकी ओजस्वी और कालजयी रचनाएं हर पीढ़ी को मां भारती की सेवा में समर्पित रहने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।”