रायपुर , 30 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में पूजा अर्चना कि।
मुख्यमंत्री साय ने आज चंदखुरी पहुंचकर माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।