निगम आयोगों की सूची में फिर हुआ संशोधन

     रायपुर, 20 मई 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व में जारी निगम मण्डल के सूची में फिर से संशोधन करते हुए नया सूची जारी किया है।

Chhattisgarh Mantralaya

     आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा निगम आयोगों में पूर्व में जारी नियुक्ति आदेश में संशोधन करते हुए केदार नाथ गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

     इसी तरह श्रीनिवास राव मद्दी को छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

     शालिनी राजपूत को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष तथा चन्द्रकान्ति वर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।  

     इससे पहले शशांक शर्मा के नियुक्ति आदेश को भी संशोधित किया गया था।

     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि सभी अपने-अपने दायित्वों का प्रतिबद्धता से निर्वहन करते हुए राज्य के विकास और जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।