रायपुर, 03 अप्रैल 2026: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में जन विश्वास विधेयक, 2026 के पारित होने का स्वागत किया है।
शाह ने कहा, “संसद में जन विश्वास विधेयक 2026 का पारित होना भारत में आसान जीवन (Ease of Living) और आसान व्यापार (Ease of Business) को गति देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
X पर एक पोस्ट में शाह ने कहा, “अनेक कानूनी प्रावधानों को कम करके यह विधेयक मोदी जी के नए भारत के सपने को साकार कर रहा है, जिससे आम लोगों का जीवन आसान और व्यवसाय करना सरल हो जाएगा।”