रायपुर, 29 जून 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका से आज मुलाकात की।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य के विकास के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी।
माना जा रहा है कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य के दौरे के अपने अनुभव भी साझा किए।

मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में किए जाने वाले विधायी कार्यों पर भी चर्चा की।