रायपुर, 15 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ में नगर निगम और महापौर चुनाव में कांग्रेस पार्टी आज शर्मनाक हार के साथ खाता खोलने में भी विफल रही, क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य के सभी 10 नगर निगमों में क्लीन स्वीप किया।

महत्वपूर्ण बात यह है कि 15 साल बाद भाजपा न केवल रायपुर नगर निगम में सत्ता में लौटी, बल्कि भाजपा की मीनल चौबे ने कांग्रेस उम्मीदवार दीप्ति प्रमोद दुबे को 1,53,290 मतों से हराया।
बिलासपुर में भी भाजपा उम्मीदवार पूजा विधानी ने कांग्रेस की निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 66,179 मतों के प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की।
सभी 10 नगर निगमों में जीत के अलावा भाजपा ने 49 में से 35 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में से 81 में जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस जीत को अपनी 13 महीने की सरकार के सुशासन के प्रति वोट बताया, और कहा “मोदी की गारंटी” की तरह ही राज्य की जनता ने “अटल विश्वास पत्र” (स्थानीय निकाय चुनावों का घोषणापत्र) को भी स्वीकार किया है।
साय ने कहा, “हम लोगों से किए गए वादों से कभी पीछे नहीं हटेंगे और हर वादा पूरा किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “भाजपा की जीत से यह भी स्पष्ट है कि लोगों ने कांग्रेस की भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज कर दिया है और भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन के लिए बीजेपी को वोट दिया है।”
शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ पार्टी की जीत दर्ज करने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से भाजपा द्वारा जश्न मनाने की खबरें लगातार आ रही हैं। वहीं काँग्रेस केंप में काफी मायूसी देखि गई।