चुनावों में 650 करोड़ रुपये से अधिक कि हुई जब्ती

ELection Commission of India

     रायपुर, 06 अप्रैल, 2026: भारत के चुनाव आयोग ने बताया है कि देश के जिन राज्यों में अभी चुनाव चल रहे हैं, वहाँ कुल ज़ब्ती 650 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई है।

     अभी पाँच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभाओं के गठन के लिए चुनाव चल रहे हैं, और 6 राज्यों में उपचुनाव हो रहे हैं।

      स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए, आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को निर्देश दिया है कि वे आदर्श आचार संहिता (MCC) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

     गौरतलब है कि आयोग ने पांच चुनावी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और उनके 12 सीमावर्ती राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, प्रमुख कार्यकारी अधिकारियों और पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ कई समीक्षा बैठकें की हैं और उन्हें हिंसा मुक्त, धमकी मुक्त और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

     साथ ही राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 5,173 से अधिक उड़न दस्ते  तैनात किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिकायतों का निपटारा 100 मिनट के भीतर किया जाए। इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्थानों पर औचक नाकेबंदी के लिए 5,200 से अधिक स्थैतिक निगरानी दल भी तैनात किए गए हैं।

     26 फरवरी 2026 को इलेक्ट्रॉनिक जब्ती प्रबंधन प्रणाली के सक्रिय होने के बाद से, 5 अप्रैल 2026 तक का डेटा निम्नानुसार है

क्र. सं.राज्यनकद (रु.करोड़)शराब की मात्रा (लीटर)शराब का मूल्य (रु.करोड़)नशीले पदार्थों का मूल्य (रु.करोड़)कीमती धातुओं का मूल्य (रु.करोड़)मुफ्त उपहार /अन्य मूल्य (रु.करोड़)  कुल (रु. करोड़
1पश्चिम बंगाल112129103556539150319
2तमिलनाडु3074029267863170
3असम4684627205641397
4केरल8648622411558
5पुडुचेरी0.2110680.3060.017
 कुल53.2296368979.323058231.01651.51

     चुनाव आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया है कि इन निर्देशों के प्रवर्तन के लिए की जाने वाली जांच और निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी न हो, इसे प्रवर्तन अधिकारी सुनिश्चित करें। इस संबंध में किसी भी शिकायत के निवारण के लिए जिला शिकायत समितियाँ भी गठित की गई हैं।

     आयोग ने कहा कि नागरिक और राजनीतिक दल ‘ईसीआईएनइटी’  पर ‘सी-विजिल’  मॉड्यूल का उपयोग करके आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं।