राष्‍ट्रपति मुर्मू 3 से 5 अगस्‍त तक ओडिशा के दौरे पर

President of India Droupadi Murmu

     रायपुर, 02 अगस्त 2026: भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 3 अगस्त से 5 अगस्‍त तक ओडिशा का दौरा करेंगी।

     3 अगस्‍त को राष्‍ट्रपति कटक स्‍थित जगदगुरु कृपालु विश्‍वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी।

     4 अगस्‍त को राष्‍ट्रपति रेल मार्ग से भुवनेश्‍वर से बरहमपुर पहुंचेंगी और तप्‍तपानी में मां कंधुनी देवी मंदिर और शिव मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।