मुख्यमंत्री साय से बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की कई विषयों को लेकर चर्चा 

      रायपुर 15 जून 2025: छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

     आज सीएम हाउस में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने मुख्यमंत्री साय से चर्चा की।

      आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

      इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार एवं खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अवसर दिलाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

     बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद भी हैं।

     साथ ही मुख्यमंत्री ने शुक्ला का कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।