प्रियंका गांधी ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ

Priyanka Gandhi

     नई दिल्ली, 28 नवंबर, 2024: काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर आज केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सांसद के रूप में सदन में शपथ ली।

     52 वर्षीय प्रियंका को अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने से लेकर वायनाड सीट से 4,10,931 वोटों के अंतर से जीतकर लोकसभा पहुंचने में लगभग पांच साल लग गए।

प्रियंका की मां सोनिया गांधी पहले से ही राज्यसभा से सांसद हैं और उनके भाई राहुल गांधी लोकसभा सांसद हैं।

    उन्होंने भारतीय संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ली। राहुल गांधी भी अपनी जनसभाओं में संविधान की प्रति दिखाते नजर आते हैं।

Parliament of India

     केरल की क्रीम कसावु साड़ी पहने प्रियंका गांधी कांग्रेस की बेंचों से ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारों के बीच शपथ लेने के लिए उठीं। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उनकी मां और कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) प्रमुख सोनिया गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रेहान और बेटी मिराया के साथ गैलरी से शपथ को देख रहे थे।

     महाराष्ट्र के नांदेड़ उपचुनाव जीतने वाले रवींद्र चव्हाण (कांग्रेस) ने भी मराठी में शपथ ली। हाल ही में उनके पिता वसंतराव चव्हाण के निधन के बाद उपचुनाव की आवश्यकता थी।

     प्रियंका 2019 में सक्रिय राजनीति में आईं और बाद में उन्हें कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया। पांच साल बाद, प्रियंका ने वायनाड़ से लोगों की निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में अपनी यात्रा शुरू की।

     12 जनवरी 1972 को जन्मी प्रियंका ने नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी में पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उनके पास बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री भी है।

     कांग्रेस कार्यकर्ता उनके संसद में प्रवेश का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे