प्रधानमंत्री ने ईस्टर की शुभकामनाएँ दी

Prime Minister Narendra Modi

     रायपुर, 05 अप्रैल 2026: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ईस्टर सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लेकर आए।

     प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पावन दिवस आशा और नवजीवन का उत्सव है। उन्होंने व्यक्त किया कि ईस्टर सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लेकर आए।

     मोदी ने आगे कहा कि यीशु मसीह की शिक्षाएँ सभी को दयालु बनने तथा समाज में एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करें।

     प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “ईस्टर की शुभकामनाएँ। यह पावन दिवस आशा और नवजीवन का उत्सव है। यह सभी के जीवन में शांति, आनंद और उजाला लेकर आए। यीशु मसीह की शिक्षाएँ सभी को दयालु बनने तथा समाज में एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करें।”