छत्तीसगढ़ में अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Paddy Procurement

     रायपुर, 21 नवम्बर 2024: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा 14 नवम्बर से राज्य में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है।

     धान खरीदी अभियान के तहत अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है।

Paddy Procurement

     आधिकारिक सूत्रों ने कहा राज्य में अब तक 1.16 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है।

     धान  खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 971 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। 

     14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

     खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है।

Paddy Procurement

     इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

     अधिकारियों ने बताया कि आज 21 नवम्बर को 26501 किसानों से 1.18 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई है। इसके लिए 30828 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 25840 टोकन जारी किए गए है।