छत्तीसगढ़ ने ईएसआईसी नर्सिंग कॉलेज खोलने कि केंद्र से मांग

Minister Lakhan Lal Dewangan

     रायपुर, 12 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख लाल मंडाविया से मिलकर राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु मांग पत्र सौंपा।

     देवांगन ने बताया की राज्य बीमा अधिनियम की धारा 59 (बी) के तहत निगम अपने द्वारा प्रदाय किये जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं की बेहतरी के लिए चिकित्सा महाविद्यालय के अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज की स्थापना कर सकता है।

     उन्होंने बताया  कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित होने की दिशा में अग्रसर राज्य है। नर्सिंग कॉलेज की स्थापना से श्रमिकों की चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश भी मिल सकेगा।  

     इसके अलावा प्रदेश में संचालित श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के सबंध में केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की।

     मंत्री देवांगन ने कोरबा ईएसआईसी अस्पताल में रिक्त पदों पर, विशेष कर डॉक्टरो और अन्य स्टॉफ की भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का अनुरोध किया।