
छत्तीसगढ़ की पर्यटन नीति ने खींचा प्राइड होटल्स का ध्यान, निवेश की जताई रुचि
रायपुर, 23 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ की उभरती हुई पर्यटन अधोसंरचना को देखते हुए मुंबई में प्राइड होटल्स के निदेशक सत्येन जैन ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाक़ात कर राज्य में निवेश की रुचि जताई।
जैन ने बताया कि उनकी संस्था प्रीमियम आतिथ्य सेवाओं पर केंद्रित है और छत्तीसगढ़ की उभरती हुई पर्यटन अधोसंरचना से वह लाभान्वित होना चाहती है।
उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ आज देश का सबसे तेज़ी से प्रगति करने वाला राज्य है। राज्य की स्थिर नीति, सहज प्रक्रियाएं और विविधतापूर्ण प्राकृतिक-सांस्कृतिक विरासत पर्यटन उद्योग के लिए असाधारण अवसर प्रदान करती है।”
मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024–30 की विशेषताओं से अवगत कराया, जिसमें होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को प्रोत्साहन, भूमि आवंटन में प्राथमिकता और पर्यटन क्लस्टर्स की सुविधा जैसी पहल शामिल है।
More Stories
कृषि योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर आईडी अभियान को गति देने केंद्र सरकार के निर्देश
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक किसान को फार्मर आईडी उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना करने निर्देश दिए हैं।
एनसीसी कैडेट्स ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा झंडा
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा झंडा और एनसीसी ध्वज आज फहराया है।
रक्षा सचिव ने पूर्वी नौसेना कमान की प्रमुख गतिविधियों की समीक्षा की
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को उनके दो दिवसीय दौरे के दौरान विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन क्षमताओं और प्रमुख गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
डॉ. अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का संभाला पदभार
रक्षा मंत्रालय के पूर्व सचिव डॉ. अजय कुमार ने आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सशस्त्र बलों को आतंकवादियों को खत्म करने की पूरी आजादी दी है।
बिलासपुर में नीलामी के बाद भी 700 स्टैक धान संग्रहण केंद्रों में पड़ा हैं
नान और एफसीआई को देने के बाद बिलासपुर जिले में 1100 स्टैक धान बचा था। प्रथम चरण की नीलामी में 400 स्टैक धान उठ चुका है और अब लगभग 700 स्टैक धान विभिन्न संग्रहण केंद्रों में पड़ा हुआ हैं।