आज गुजरात के स्थापना दिवस

Prime Minister Narendra Modi

     रायपुर, 01 मई 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।

     प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा: “गुजरात के लोगों को उनके राज्य दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।”

     राज्य ने अपनी संस्कृति, उद्यमशीलता की भावना और गतिशीलता के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है।

     मोदी ने कहा “गुजरात के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे, यही कामना है।”