अमित शाह मांझी-चालकी के साथ अभिनन्दन भोज में हुए शामिल

Amit Shah

     जगदलपुर, 4 अक्टूबर 2025:  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर में बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े मांझी-चालकी, और सदस्यों के सम्मान में आयोजित अभिनंदन भोज में शामिल हुए। 

      केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने यहाँ जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजीत अभिनंदन भोज में परोसे गए आदिवासी समाज के पारम्परिक व्यंजनों की सराहना करते हुए कहा कि ये पारम्परिक व्यंजन बस्तर की संस्कृति, परंपरा और आदिवासी जीवन मूल्यों का अनूठा स्वाद प्रस्तुत करते हैं।

     मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर की आदिवासी परंपरा में मांझी-चालकी, मेंबर और मेंबरीन के साथ अभिनंदन भोज केवल एक सत्कार नहीं है, बल्कि यह भाईचारे, सामुदायिक मेल-जोल और सांस्कृतिक समरसता का जीवंत प्रतीक है।

     उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल बस्तर की समृद्ध और जीवंत आदिवासी संस्कृति का उत्सव है, बल्कि हमारी सामाजिक एकता और स्थानीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भी अभिव्यक्ति है।

     अभिनंदन भोज में उपमुख्यमंत्री-गृह विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं कांकेर सांसद भोजराज नाग, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तथा जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, तथा विधायकगण विनायक गोयल, चैतराम अटामी, नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम तथा लता उसेंडी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।